जिला मुख्यालय पर आजीविका उत्पाद केन्द्र की स्थापना

कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन से अनुरोध करने पर कलेक्टर साहब द्वारा समूहो की सामग्री विक्रय करने के लिए स्थान उपलब्ध हो पाए। जिससे इन सामग्री पूरे जिले से एकत्रित कर एक स्थान से बैचा जा सकेगा।
अलीराजपुर। जागृति आजीविका संकुल संगठन नानपुर के द्वारा आज जिला मुख्यालय पर आजीविका उत्पाद विक्रय केन्द्र की स्थापना की। इस उत्पाद केन्द्र का शुभारम्भ कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन व नगर पालिका अध्यक्ष अलीराजपुर श्रीमति सेना महेष पटेल द्वारा फीता काटकर व श्रीफल फोडकर किया गया। कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन द्वारा महिला समूहो को प्रोत्साहित करने के लिए जिला मुख्यालय के टाकिज चौराह पर स्थित पुराने राजस्व विभाग के भू - अभिलेख कार्यालय पर स्व.सहायता समूह के अपने उत्पाद को विक्रय करने के लिए जगह मुहैया कराई। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन ने बताया की जिले में कई महिला स्व. सहायता समूह अलग अलग स्थान पर रहकर कई प्रकार की घरेलू सामग्री, खेती से संबंधित औषधि से संबंधित सामग्री का उत्पादन व निर्माण किया जा रहा है।
         जिले की महिला समूह द्वारा इन उत्पादनों को बैचना का कार्य में काफी परेशानी व मर्केटिंग नही होने से कई प्रकार की दिक्कतों का साम्मना करना पड रहा था जिससे महिला समूहों की आमदनी ज्यादा नहीं हो पा रही थी। कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन ने कहा की विक्रय केन्द्र खुल जाने से इन महिलाओं समूहो को अपने उत्पादन बैचन में आसानी रहेगी। विक्रय केन्द्र जिला मुख्यालय के मध्य में स्थित होने से उत्पादनों का प्रचार प्रसार भी कॉफी अच्छी तरह हो पाएगा। जिससे जिले की समस्त महिलाओं समूह का काफी अच्छी आमदनी हो सकेगी। इस दौरान कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन ने कहा की अन्य जिले के लोग इस जिले की पारम्परिक वस्तु से भी अनजान है। इस विक्रय केन्द्र के माध्यम से अन्य जिले के लोग भी यहॉ की संस्कृति से जुड पाएगे। 
        इस दौरान कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन द्वारा महिला समूहो द्वारा निर्मित सामग्री का आवलोकन भी किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सेना पटेल ने कहा कि जिले की आदिवासी महिलाओं के द्वारा काफी अच्छा कार्य किया जा रहा। इस कार्य से जिले की अन्य महिला भी प्रोत्साहित होगी और वह भी स्वय सहायता समूह का हिस्सा बनकर अपनी परिवार की आमदनी में सहयोग करेगी। 
       इस कार्यक्रम के दौरान आजीविका मिशन की प्रबंधक सुश्री शीला शुक्ला ने बताया की जिले की महिला समूह द्वारा फिनाईल, पेंसिल, सर्फ, हैण्ड वॉष, बांस के बर्तन व सजावट सामग्री, दाल, जैविक दवाई, फेस क्रीम आदि सामग्री का निर्माण यही जिले के ग्रामीण अंचल में ही किया जा रहा है। सुश्री शुक्ला ने बताया की जिले के कई स्थानों पर इन सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन उचित स्थान न होने व यह सामग्री का प्रचार प्रसार नही होने से इन सामग्री को बेचने में काफी दिक्कत आ रही थी। कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन से अनुरोध करने पर कलेक्टर साहब द्वारा समूहो की सामग्री विक्रय करने के लिए स्थान उपलब्ध हो पाए। जिससे इन सामग्री पूरे जिले से एकत्रित कर एक स्थान से बैचा जा सकेगा। [right-post]
अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर आजीविका उत्पाद केन्द्र की स्थापना


अलीराजपुर जिले की हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट अलीराजपुर न्यूज़ के साथ


एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें