दो गुटों के आपसी विवाद में युवती पर हमला कर काटा हाथ

पुलिस ने हमले में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

अलीराजपुर। दो गुटों में आपसी विवाद के दौरान आक्रोशित लोगों ने एक युवती पर हमला कर उसका हाथ काट दिया। जिससे उसका एक हाथ कोहनी के नीचे से कट गया। जिसके बाद आनन-फानन में घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम मधु पल्लवी में 15 अगस्त की शाम दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी और इसी दौरान आरोपियों ने एक युवती पर हमला बोल उसका हाथ काट दिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने मौके पर एक बाइक को भी जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में बंद कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने हमले में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर घायल युवती को उपचार के लिए यहां से बड़ौदा रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


अलीराजपुर जिले की हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट अलीराजपुर न्यूज़ के साथ


एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें