ब्रेकिंग न्यूज़
अलीराजपुर जिले में विकास की नई रफ्तार: 4-लेन मार्ग से लगेंगे प्रगति के पंख | अलीराजपुर होंडा सिटी कार में 372 लीटर अवैध शराब जप्त | आबकारी अमला अलीराजपुर ने बरझर के पास ग्राम बड़ा खुटजा में एक लाख रु. की अंग्रेजी मदिरा जप्त की, आरोपी गिरफ्तार | पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दिवंगत कर्मचारी की पत्नि को 30 लाख का चैक दिया गया | अलीराजपुर की बेटियों ने अन्तराष्ट्रीय सीमा वाघा बार्डर का भ्रमण किया | खटटाली में हुई चोरी का पर्दाफाश आरोपी से चोरी का माल हुआ बरामद | प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका की अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर बडी कार्रवाई | शासकीय आईटीआई में प्रवेश पंजीयन की तिथि दिनांक 8 अगस्त तक | समाजसेवी दीपक चौहान ने सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेन्स जोबट शासकीय अस्पताल को प्रदान की | आबकारी विभाग ने करीब 4,81,000 रूपये की अवैध शराब जप्त की | अलीराजपुर में युवा उत्सव हेतु आवेदन आमंत्रित | आजाद नगर एसडीएम राकेश परमार ने किया अस्पताल व दुकानों का निरीक्षण | सांसद गुमानसिंह डामोर ने 63 केवीए ट्रॉसफार्मर का किया शुभारंभ | सर्दी, खांसी, बुखार अथवा अन्य लक्षण होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर संपर्क करें | बगैर मास्क लगाए 141 लोगों पर चालानी कार्रवाई, 11 हजार वसूले | सुरक्षा गार्ड एवं पर्यवेक्षक पद हेतु रोजगार कैम्प 2 सितंबर 2020 तक विकासखंड स्तर पर आयोजित होंगे | कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने अलीराजपुर - खंडाला बड़ी लाइन का निरीक्षण किया | संभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश | पुलिस टीम द्वारा अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफतार | कलेक्टर- एसपी ने जोबट क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण | हथियार लहराते हुऐ बाजार में घूमता युवक पुलिस गिरफ्त में | अलीराजपुर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में 3 मई तक कर्फ्यू | अलीराजपुर जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, जिले में धारा 144 के तहत कर्फ्यू के आदेेश | कोरोना वायरस के मद्देनजर 24 घंटे संचालित हो रहा है जिला स्तरीय कॉल सेन्टर | विश्व रिकार्ड बनाने वाली टीम में सामी सैयद को सभी ने दी बधाईयां | भगोरिया में सुरक्षा बलों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं विडियों रिकार्डिंग कैमरों से रखी जा रही पैनी नजर | आबकारी अमले ने अवैध शराब बनाने की फैक्टी पकड़ी | अलिराजपुर एजुकेट गर्ल्स एनजीओ में आईटी असिस्टेंट की निकली भर्तियां | प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल ने जोबट-नानुपर व्हाया खट्टाली मार्ग का किया भूमिपूजन | 12 लाख रूपये मूल्य की अवैध शराब जप्त, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध | दो वर्षीय एनसीव्हीटी सर्टिफाईड कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित | नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा आजीविका मेला का आयोजन | अलीराजपुर जिले की 18 बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी | जवाहर नवोदय विद्यालय की श्वेता तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय इन्विटेशनल कूडो स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल | अवैध रूप से रेत परिवहन करने पर 06 आरोपियों को 2,20,000 रूपये का अर्थदण्ड | अलीराजपुर कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों पर निकली भर्तिया | स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत आयोजित 65 राज्य स्तरीय कूड़ों प्रतियोगिता हेतु जिले के खिलाड़ियों का चयन

अलीराजपुर जिले की 18 बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी

ग्रामीण परिवेष की इन सभी बालिकाओं ने पढाई के साथ खेल की विभिन्न विधाओं में अपने को निखारा.

अलीराजपुर। प्रदेश के पश्चिमी छोर पर बसे अलीराजपुर जिले की 18 बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। देश में साक्षरता में पिछडेपन के कलंक को दूर करने के लक्ष्य को लेकर यह बालिकाएं छात्रावास में रहकर पढाई करने के साथ-साथ अपने खेल के हुनर से जिले का नाम रोशन करेंगी। यह सभी बालिकाएं 9 से 13 दिसंबर 2019 तक भोपाल में आयोजित होने वाली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयीन अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उक्त प्रतियोगिता में देश भर के 24 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अलीराजपुर में पढने वाली यह बालिकाएं कबड्डी, 15 सौ मीटर दौड, डीस्क थ्रो, स्लो रनिंग, बाक्सींग खेल में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उक्त सभी बालिकाएं 8 दिसंबर 2019 को राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए अलीराजुपर से भोपाल के लिए रवाना होंगी।
         इन बालिकाओं में कबड्डी प्रतियोगिता में कुमारी किरण किराड, कु. मनीषा रावत, कु. लीला देवडा, कु प्रमीला डावर, कु बबली डूडवे, कु. ललीता कनेश, कु. संगीता कनेश, कुमार करिश्मा किराड एवं कु. रिंकी डावर है। इसी प्रकार 15 सौं मीटर दौड में कु. रंजना सोलंकी, डीस्क थ्रो में कु सुरमा देवडा, 200 मीटर दौड में कु. प्रमीला सस्तिया है। स्लो रनिंग में कु. शर्मिला चौहान, बाक्सिंग में कु. किरण किराड, कु. लीला कनेश, कु. रीना गवले एवं कु. निर्मला कलेश है। 14 से 19 वर्ष आयु समूह की इन बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा से स्कूल नहीं वरन पूरे जिले को सम्मान दिलाया है। यह बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले को सम्मान दिलाने के लिए रात दिन एक कर रही है। सर्दी के बावजूद यह बालिकाएं अल सुबह और शाम को कडी मेहनत करते हुए अपने खेल में निखार लाने के लिए मेहनत कर रही है। सभी बालिकाएं जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का जज्बा मन में लिए खेल की बारीकियां सीख रही है।
        विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अंजू सिसौदिया ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर यह बालिकाएं विशेष स्थान प्राप्त करें, इसके लिए हम प्रयासरत है। सभी बालिकाएं पढाई के साथ-साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया इन बालिकाओं ने जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर सफलता प्राप्त की है। अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए प्रयासरत है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कहा अलीराजपुर जिले का नाम यह बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें इसके लिए इन्हें विशेष खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह बालिकाएं अन्य स्कूलों और छात्रावासों की बालिकाओं के लिए रोल मॉडल बनकर उभरी है।

Alirajpur News-अलीराजपुर जिले की 18 बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का करेंगी प्रतिनिधित्व

अलीराजपुर जिले की हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट अलीराजपुर न्यूज़ के साथ


एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें