ब्रेकिंग न्यूज़
अलीराजपुर जिले में विकास की नई रफ्तार: 4-लेन मार्ग से लगेंगे प्रगति के पंख | अलीराजपुर होंडा सिटी कार में 372 लीटर अवैध शराब जप्त | आबकारी अमला अलीराजपुर ने बरझर के पास ग्राम बड़ा खुटजा में एक लाख रु. की अंग्रेजी मदिरा जप्त की, आरोपी गिरफ्तार | पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दिवंगत कर्मचारी की पत्नि को 30 लाख का चैक दिया गया | अलीराजपुर की बेटियों ने अन्तराष्ट्रीय सीमा वाघा बार्डर का भ्रमण किया | खटटाली में हुई चोरी का पर्दाफाश आरोपी से चोरी का माल हुआ बरामद | प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका की अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर बडी कार्रवाई | शासकीय आईटीआई में प्रवेश पंजीयन की तिथि दिनांक 8 अगस्त तक | समाजसेवी दीपक चौहान ने सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेन्स जोबट शासकीय अस्पताल को प्रदान की | आबकारी विभाग ने करीब 4,81,000 रूपये की अवैध शराब जप्त की | अलीराजपुर में युवा उत्सव हेतु आवेदन आमंत्रित | आजाद नगर एसडीएम राकेश परमार ने किया अस्पताल व दुकानों का निरीक्षण | सांसद गुमानसिंह डामोर ने 63 केवीए ट्रॉसफार्मर का किया शुभारंभ | सर्दी, खांसी, बुखार अथवा अन्य लक्षण होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर संपर्क करें | बगैर मास्क लगाए 141 लोगों पर चालानी कार्रवाई, 11 हजार वसूले | सुरक्षा गार्ड एवं पर्यवेक्षक पद हेतु रोजगार कैम्प 2 सितंबर 2020 तक विकासखंड स्तर पर आयोजित होंगे | कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने अलीराजपुर - खंडाला बड़ी लाइन का निरीक्षण किया | संभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश | पुलिस टीम द्वारा अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफतार | कलेक्टर- एसपी ने जोबट क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण | हथियार लहराते हुऐ बाजार में घूमता युवक पुलिस गिरफ्त में | अलीराजपुर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में 3 मई तक कर्फ्यू | अलीराजपुर जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, जिले में धारा 144 के तहत कर्फ्यू के आदेेश | कोरोना वायरस के मद्देनजर 24 घंटे संचालित हो रहा है जिला स्तरीय कॉल सेन्टर | विश्व रिकार्ड बनाने वाली टीम में सामी सैयद को सभी ने दी बधाईयां | भगोरिया में सुरक्षा बलों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं विडियों रिकार्डिंग कैमरों से रखी जा रही पैनी नजर | आबकारी अमले ने अवैध शराब बनाने की फैक्टी पकड़ी | अलिराजपुर एजुकेट गर्ल्स एनजीओ में आईटी असिस्टेंट की निकली भर्तियां | प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल ने जोबट-नानुपर व्हाया खट्टाली मार्ग का किया भूमिपूजन | 12 लाख रूपये मूल्य की अवैध शराब जप्त, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध | दो वर्षीय एनसीव्हीटी सर्टिफाईड कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित | नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा आजीविका मेला का आयोजन | अलीराजपुर जिले की 18 बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी | जवाहर नवोदय विद्यालय की श्वेता तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय इन्विटेशनल कूडो स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल | अवैध रूप से रेत परिवहन करने पर 06 आरोपियों को 2,20,000 रूपये का अर्थदण्ड | अलीराजपुर कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों पर निकली भर्तिया | स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत आयोजित 65 राज्य स्तरीय कूड़ों प्रतियोगिता हेतु जिले के खिलाड़ियों का चयन

नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा आजीविका मेला का आयोजन

7 स्वयं सहायता समूहों को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

अलीराजपुर। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत नगर पालिका परिषद अलीराजपुर में आजीविका मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद् संतोष (मकु) परवाल, विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा, ओम राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर उपस्थित रहें। आजीविका मेले में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पटेल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष परवाल एवं अपर कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा द्वारा संबोंधित किया गया एवं हितग्राहियों राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को नव-व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दी। सिटी मैनेजर रामस्वरूप साहु द्वारा हितग्राहियों को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के महत्व, आवश्यकता एवं मिशन के घटकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल मंत्री जयवर्धनसिंह के संबोधन का लाइव प्रसारण अलीराजपुर के कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने देखा और सुना।
        आजीविका मेला अंतर्गत नगरपालिका अलीराजपुर में चार ट्रेड के अंतर्गत 120 प्रशिक्षणार्थीयों का कौशल प्रशिक्षण परम इंफो सोसायटी ऑफ इनफोरमेशन एण्ड टेकनोलोजी सर्विसेज द्वारा प्रारंभ किया गया। कौशल प्रशिक्षण सेल्फ इमप्लोईड टेलर, फिल्ड टेकनिशयन कम्प्यूटिंग एण्ड फेरिफेरलर्स, एंग्रीविंग आर्टिशियन, ड्रिस्ट्रीब्यूशन लाईन मेन मे 120 प्रशिक्षणार्थीयो का इन ट्रेड मे प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के 2 स्वयं सहायता समूहों को 20,000 रूपये की आवर्ती निधि राशि एवं 15 स्वयं सहायता समूहों को बैंक के माध्यम से बैंक लिंकेज (केश क्रेडिट लिमिट) 8 लाख 70 हजार रूपये का ऋण वितरण किया गया। स्वरोजगार कार्यक्रम अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 72 लाख 10 हजार रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किये गये। 7 स्वयं सहायता समूहों को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। आंतरिक सीआरपी कुमारी अनिता अजनार को स्वयं सहायता समूह गठन में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। पथ विक्रेताओं को पहचान कार्ड भी वितरण किये गये। इस अवसर पर स्वागत भाषण मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संतोष चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  नगरपालिका के अधिकारी/कर्मचारी सुरेशचंद्र देवड़ा, सुनिल कापड़िया, अरविंद यादव, सामुदायिक संगठक श्रीमति सुनिता बघेल एवं अन्य कर्मचारी व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के बडी संख्या में सदस्य एवं हितग्राही उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया। आभार  सिटी मैनेजर रामस्वरूप साहु ने माना।

Alirajpur News-नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा आजीविका मेला का आयोजन

नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा आजीविका मेला का आयोजन

अलीराजपुर जिले की हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारा Facebook पेज लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट अलीराजपुर न्यूज़ के साथ


© 2023 अलीराजपुर न्यूज़ सर्वाधिकार सुरक्षित. Made with ♥ by ULATHEME

DMCA.com Protection Status
एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें